Advertisement Carousel

एसएसपी जशपुर  शशि मोहन सिंह के प्रतिवेदन पर कलेक्टर जशपुर  रोहित व्यास ने विगत दिनों गौ तस्करी में जप्त 04 प्रकरण में 04 वाहनों को राजसात करने का दिया आदेश,  अभी तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर 18 प्रकरण में 21 वाहनों पर राजसात की कार्यवाही पूर्ण,  शेष जप्त वाहन भी राजसात होने ही प्रक्रिया में, गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर तगड़ा प्रहार….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

ऑपरेशन शंखनाद“ के तहत् जशपुर पुलिस ने फिर से शुरू की जप्त वाहनों की राजसात की कार्यवाही,
एसएसपी जशपुर  शशि मोहन सिंह के प्रतिवेदन पर कलेक्टर जशपुर  रोहित व्यास ने विगत दिनों गौ तस्करी में जप्त 04 प्रकरण में 04 वाहनों को राजसात करने का दिया आदेश,
अभी तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर 18 प्रकरण में 21 वाहनों पर राजसात की कार्यवाही पूर्ण,
शेष जप्त वाहन भी राजसात होने ही प्रक्रिया में, गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर तगड़ा प्रहार,
तस्करों के चंगुल से लगभग 900 से अधिक गौ-वंश को मुक्त कराकर कुल 46 वाहन कीमती लगभग 04 करोड़ का जप्त किया गया,
कलेक्टर जिला जषपुर द्वारा राजसात की गई जप्त वाहनों की सूची:-

1-ट्रक क्रमांक JH01EP/9416
2- पिकअप वाहन क्रमांक JH01EV/4710
3-टाटा सूमो क्रमांक JH08A/7899
4-पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 A-5617
5-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FA-4057
6- पिकअप वाहन क्रमांक JH01ET/1547
7- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FF/4925
8- पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7804
9- पिकअप वाहन क्रमांक JH03L/9806
10- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FE/9799
11- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR/2481
12- पिकअप वाहन क्रमांक JH01FJ/2568
13-पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7954
14- ट्रक क्रमांक JH 01 AR/7060
15- पिकअप वाहन क्रमांक JH 13 E/5516
16- स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 C/0918
17-स्कार्पियो वाहन क्रमांक OR 16 B/7655
18-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FN-4830
19-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE-7395
20-पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM-4170
21-छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EU-9753

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में माह जनवरी 2024 से अब तक गौ-तस्करों के विरूद्ध “ऑपरेशन शंखनाद” चलाकर कुल 85 प्रकरणों में 123 आरोपियों को गिरफ्तार कर 900 से अधिक गौवंशो को तस्करी होने से बचाया गया है।


गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते है। इस दौरान लगातार पुलिस कार्यवाही में तस्करी में प्रयुक्त कुल 46 वाहन को जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ लगाया गया है। अधिकतर वाहन झारखण्ड रजिस्ट्रेशन का होना पाया गया है। उक्त जप्त वाहन में से 21 वाहनों का राजसात हो चुका है, शेष वाहन भी राजसात होने की प्रक्रिया में है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के प्रतिवेदन पर 18 प्रकरणों में 21 वाहनों की राजसात की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा की गई है, वाहन मालिकों को अपना पक्ष रखने हेतु पर्याप्त अवसर दिया गया था। आने वाले दिनों में पृथक से उक्त वाहनों की नीलामी कर उससे प्राप्त राशि शासकीय खजाने में जमा कराया जायेगा।
पिछले दिनों में पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FN-4830 के मालिक मो. जलालुद्दीन पिता मो. फनुद्दीन निवासी साईंटांगरटोली, पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM-4170 के मालिक मो. मोगेरह अंसारी पिता मो. मेराज अंसारी पता रहमत नगर सिसई, छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EU-9753 के मालिक नन्दू गन्झू पिता बंधन गंझू निवासी कनाडीह बुर्मू जिला रांची (झारखंड) एवं पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE-7395 के मालिक कामरान फरास निवासी लपराटोली थाना भरनो जिला गुमला (झारखंड) को राजसात कराया गया है। ये सभी अपने वाहनों से गौ-वंश की तस्करी कराते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार के अवैध गतिविधि में सम्मिलित व्यक्तियों के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करें। पुलिस द्वारा लगातार पुराने मामले में फरार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….