Advertisement Carousel

स्पीड बाईक को मोडिफाइड कराकर खतरनाक ढंग से चलाने वाले स्पीड बाईकर्स पर लगी तगड़ा जुर्माना….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

स्पीड बाईक को मोडिफाइड कराकर खतरनाक ढंग से चलाने वाले स्पीड बाईकर्स पर लगी तगड़ा जुर्माना,

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु स्पीड बाइकर्स के 02 प्रकरणों में कुल 15,000 रू. का चालान काटा गया,
दोपहिया वाहन की मोडिफाई कर खतरनाक रेसिंग करने वाले अनुराग तिग्गा निवासी घोलेंग के विरूद्ध 10 हजार रू. का चालान काटा गया,
दूसरे प्रकरण में स्पीड बाइकर्स साहिल तिर्की के विरूद्ध 05 हजार रू. का चालान काटा गया,
SSP ने उनके परिजनों को समक्ष में बुलाकर सख्त हिदायत दी,
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् नियमित कार्यवाही की जावेगी।

जिला जषपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नियमित रूप से नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले स्पीड बाइकर्स के विरुद्ध लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज केटीएम ड्यूक दोपहिया वाहन की मोडिफाई कर खतरनाक तरीके से रेसिंग करने वाले अनुराग तिग्गा निवासी घोलेंग के विरूद्ध 10 हजार रू. का चालान काटा गया वहीं दूसरे प्रकरण में स्पीड बाइकर्स साहिल तिर्की के विरूद्ध 05 हजार रू. का चालान काटा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा इन सभी स्पीड बाईक चालक एवं उनके परिजनों को समक्ष में बुलाकर समझाईस भी दी गई है। खतरनाक तरीके से वाहन चलाना स्वयं को जोखिम में डालते हुये दूसरे भी दुर्घटना के षिकार हो जाते हैं। वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा अपील किया गया है कि – ” आपका जीवन परिवार एवं देश के लिये अमूल्य है, कृपया लापरवाहीपूर्वक तेज गति से एवं शराब पीकर वाहन चलाकर इसे व्यर्थ न जाने दें, यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य को भी सुरक्षित रखें।“

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…