Advertisement Carousel

हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60,00,000 रू. की धोखाधड़ी 01 आरोपी हैदराबाद से आरोपी को किया गया गिरफ्तार …

सुपेला ✍️जितेन्द्र गुप्ता

हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60,00,000 रू. की धोखाधड़ी

01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हैदराबाद से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी से फॉरच्युनर कार एवं मोबाइल जप्त

दिनांक 05.10.2024 को प्रार्थी विनिता गुप्ता रिर्पाेट दर्ज कराई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी तब सिद्वार्थ गौडा के द्वारा एक नये हास्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास मे लेकर प्रलोभन देकर झूठा वादा करके छलपूवर्क उस हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का वादा कर 60 लाख रूपये इंवेस्ट करने राजी किया। प्रार्थिया के द्वारा हैदराबाद जाकर देखने पर आरोपी द्वारा फर्जी साईट एवं दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लेकर प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रूपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रं. 1046/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में अपराध क्रं 506/2024 धारा 420,460 भादवि एवं 1148/2024 धारा 420,406 भादवि पंजीबद्ध है* जिन मामलो में भी *आरोपी सिद्वार्थ गौडा के द्वारा इसी प्रकार अपराध कारित कर अन्य लोगों को भी छलपूवर्क ठगा गया है ।

पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद, तेलंगाना जाकर आरोपी सिद्धार्थ गौडा की पतासाजी कर आरोपी को पकड़कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 नग आईफोन मोबाईल एवं एक फॉरच्युनर कार समक्ष गवाहों के कब्जा पुलिस लियाा गया। आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लेकर हैदराबाद से दुर्ग न्यायालय मैं पेश किया गया है* ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी व आरक्षक रमेश यादव, योगेन्द्र बिलौने की सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी
सिद्धार्थ गौडा उम्र 27 वर्ष साकिन जिला-रंगारेड्डी हैदराबाद तेलंगाना

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…