Advertisement Carousel

नशीली कफ सिरफ बेचने वाले को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सूरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

नशीली कफ सिरफ बेचने वाले को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

डीआईजी व एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.06.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मानपुर निवासी मोहम्मद शाहिद रजा के द्वारा भट्ठापारा रोड़ में अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर मोहम्मद शाहिद रजा उर्फ शाहीन पिता मोहम्मद मकबूल हुसैन उम्र 32 वर्ष निवासी मानपुर थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 31 नग ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त किया गया। जिसकी बाजारू कीमत करीब 15 हजार 5 सौ रूपये है। मामले में नशीली सिरप जप्त कर धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….