Advertisement Carousel

अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया….

दुर्ग ✍️जितेन्द्र गुप्ता

अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया

घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया बरामदपूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

आरोपियों से लगभग 5.00 कि.ग्रा. गांजा किया गया था जप्त

दिनांक 03/05/2025 को मुखबिर की सूचना पर बीएसपी गेट मौहारी मरोदा नर्सरी के पास नेवई में आरोपी कामेश राव एवं यशोदा सिंह को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये पाये जाने पर रेड कर पकड़ा गया । आरोपी *एम.कामेश राव के कब्जे से 1.280 ‍ कि.ग्रा. गांजा कीमती 10,000 रू तथा जूपीटर वाहन क्र0 CG07CH 2996 कीमती 40,000 रू , इलेक्ट्रानिक तराजू कीमती 500 रू एवं यशोदा सिंह के कब्जे से 3.452किग्रा गांजा कीमती 27600 रू जुमला कीमती 78,100 रू.को जप्त किया जाकर आरोपीगणों को थाना नेवई के अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(ख) N.D.P.S में गिरफ्तार किया जाकर रिमांड पर जेल भेजा गया है ।

उक्त प्रकरण का एक अन्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पतासाजी कर दिनांक 30/06/2025 को गिरफ्तार किया गया ।घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जप्त मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिये वाहन से लाना बताया,जिस पर घटना में प्रयुक्त *वाहन एक होंडा सीटी कार क्र सीजी 07 एल जे 3600 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद्र कंवर, आरक्षक विजय कुर्रे, रवि बिसाई , ओमप्रकाश श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी-
प्रभुनाथ ‍सिंह उम्र 45 साल
मौहारी मरोदा नेवई

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…