Advertisement Carousel

शाला प्रवेश उत्सव में स्मार्ट कक्षा की सौगात, लभनीपारा (लुड़ेग) के बच्चों को मिला स्मार्ट टीवी का उपहार….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

शाला प्रवेश उत्सव में स्मार्ट कक्षा की सौगात, लभनीपारा (लुड़ेग) के बच्चों को मिला स्मार्ट टीवी का उपहार

शासकीय प्राथमिक शाला लभनीपारा (लुड़ेग) में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 दिन शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर नवीन पाठयपुस्तक, गणवेश एवं बेल्ट वितरण करते हुए विद्यालय में स्वागत कर उन्हें शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट कक्षा की शुरुआत करते हुए प्रधानपाठक यशवंत कुमार यादव ने विद्यार्थियों को स्मार्ट टीवी भेंट किया। यह आधुनिक सुविधा छात्रों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर एक नया मार्ग प्रदान करेगी।

प्रधानपाठक यादव ने बताया कि स्मार्ट टीवी की सहायता से बच्चों को एससीईआरटी के नवीन शैक्षणिक वीडियो, एनिमेशन तथा विभिन्न ऑडियो-विजुअल साधनों से पढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी समझ और सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विद्यालय स्टाफ, पालकगण व ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….