जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पीएम श्री शालाओं में योग शिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित
समग्र शिक्षा, जिला जशपुर के अंतर्गत संचालित 7 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योगा प्रशिक्षक/खेल शिक्षक प्रशिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
07 पीएमश्री विद्यालयों के नाम है 1. पीएमश्री सेजेस उ.मा.विद्यालय-कोतबा, विकासखंड पत्थलगांव,2.पीएमश्री सेजेस उ. मा. विद्यालय-पत्थलगांव, विकासखंड- पत्थलगांव, 3. पीएमश्री सेजेस उ. मा. विद्यालय-मनोरा, विकासखंड- मनोरा, 4. पीएमश्री सेजेस उ.मा.विद्यालय-कुनकुरी, विकासखंड कुनकुरी, 5. पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय कन्या आश्रम कांसाबेल, विकासखंड- कांसाबेल, 6. पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बघिमा, विकासखंड- जशपुर एवं 7. पीएमश्री प्राथमिक शाला धनापाठ, विकासखंड-बगीचा। प्रशिक्षक को प्रतिमाह 10,000 रूपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। जिस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भर कर सम्बन्धित पीएमश्री विद्यालय में दिनांक 14.08.2025 को शाम 4:00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कर सकते है। विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट में jashpur.nic.in और ssajashpur.in में उपलब्ध है
























