Advertisement Carousel

बड़े भाई के हत्या का आरोपी गिरफ्तार …

सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
लड़ाई झगडे से नाराज होकर आरोपी द्वारा अपने बड़े भाई कों लकड़ी के लुठी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना के प्रयुक्त लकड़ी का लुठी किया गया बरामद।
:- गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख़्ती से कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धनीराम कुजूर साकिन पाकजाम बड़ा दमाली थाना दरिमा का दिनांक 29/07/25 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 28/07/25 के शाम कों प्रार्थी धनीराम अपनी पत्नी और छोटा बेटा संजय कुजूर के साथ आग ताप रहा था, कि उसी दौरान प्रार्थी का बडा लडका नईहर साय गांव तरफ से आया और साथ मे बैठ गया और प्रार्थी के छोटा लडका संजय को बोला कि तुम लोग धान रोपाई में ज्यादा खर्चा नहीं कर रहे हो अपने खाना पीने के लिए पैसा खर्चा कर रहे हो बोलकर झगडा विवाद करते हुए प्रार्थी का गला दबा रहा था, उसी दौरान छोटा बेटा संजय प्रार्थी का गला दबाया देखकर वहीं पास चूल्हा में जल रहा लकडी के लूठा कों लेकर बोला कि रोज-रोज लड़ाई झगडा करते रहते हो आज तुमको जान से मार दूंगा बोलकर लकड़ी के लुठी से बड़ा लड़का नईहर साय कों उसके पीठ और सिर में मार कर गंभीर चोट कारित कर दिया है जो बड़ा लकड़ा नईहर साय मौक़े पर बेहोश हो गया था, जिसे इलाज हेतु अस्पताल अंबिकापुर ले गए जो रात मे ही फौत कर गया है, प्रार्थी का छोटा लडका संजय कुजूर द्वारा अपने बडे भाई नईहर साय को लकडी के लुठी से पीठ एवं सिर को मारने से मौत हुआ है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम कों मामले के आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम संजय कुजूर आत्मज धनीराम कुजूर उम्र 32 वर्ष साकिन पाकजाम बड़ा दमाली थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि मृतक नईहर साय रोज किसी ना किसी बात कों लेकर घर मे लड़ाई झगड़ा करता था, घटना दिनांक कों भी आरोपी मौक़े पर आकर घर मे परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा कर रहा था और पिता से लड़ाई करते हुए उनका गला दबा रहा था, जिस पर से आरोपी आवेश मे आकर लकड़ी के लुठी से अपने बड़े भाई नईहर साय कों गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का लुठी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरत लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, आरक्षक अखलेश यादव, आलोक कुजूर, बन्दे केरकेट्टा, नमोश सिंह, रंजीत गुप्ता सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….