पत्थलगांव✍️ जितेंद्र गुप्ता
पत्थलगांव ग्राम खरकट्टा में महिला को गाली गलौच अश्लील हरकत करना पड़ा महंगा पुलिस ने पिता पुत्र को भेजा जेल
खरकट्टा की महिला को उसी गाव के लालबहादुर भगत एवं उसके पुत्र राज भगत को महिला से गालीगलौज एवं अश्लील हरकत करना पड़ा महंगा पुलिस ने भेजा जेल 16 जुलाई कि शाम को खरकट्टा के लालबहादुर भगत एवं राजभगत ने वही के महिला के घर जाकर खूब गन्दी गन्दी गाली देकर अश्लील हरकत करते हुए महिला को बेइज्जत किया जिससे महिला ने दुखी होकर पुलिस थाने पत्थलगांव में रिपोर्ट लिखवाया कि उसे लालबहादुर भगत एवं राजभगत ने मेरे घर मे आकर मुझे गन्दी गन्दी गाली देकर गाँव वालों के सामने बेइज्जत किया है। जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए महिला उत्पीड़न सबंधी अपराध पर कारवाही करते हुए लालबहादुर भगत एवं उसके पुत्र राज भगत को शुक्रवार को जेल भेजा। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी लालबहादुर भगत राजभगत के द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का रिपार्ट किया गया था।
थाना प्रभारी विनीत पांडे ने बताया कि ग्राम खरकट्टा की महिला से गन्दी गन्दी गाली देने पर लालबहादुर भगत एवं राजभगत के ऊपर कारवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। महिला सबंधी अपराध पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पस्ट आदेश है कि हर पीड़िता की बात तुरन्त सुनी जाए उसे जल्द न्याय मिलना चाहिए।
























