Advertisement Carousel

ग्राम पंचायत इला के सरपंच, सचिव द्वारा निर्माण कार्य बता कर लाखो रुपये की राशि को गबन करने के सम्बन्ध में ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत की जांच पूरी जांच प्रतिवेदन जनपद सीईओ के पास जमा 

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

ग्राम पंचायत इला के सरपंच, सचिव द्वारा निर्माण कार्य बता कर लाखो रुपये की राशि को गबन करने के सम्बन्ध में ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत की जांच पूरी जांच प्रतिवेदन जनपद सीईओ के पास जमा

🖕इला के ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत पत्र

4 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत इला के ग्रामीणों के द्वारा इला के पूर्व सरपंच कृष्णा नाग एवं सचिव निल कुसुम एक्का के द्वारा बिना किसी निर्माण कार्य किये सरकारी रुपयों के आहरण करने की लिखित शिकायत जो इस प्रकार है ग्राम पंचायत ईला तह. पत्थलगांव जिला – जशपुर छ.ग में वित्तीय वर्ष 2024-2025 में चबुतरा निर्माण कार्य, पछरी निर्माण कार्य, सी.सी रोड निर्माण कार्य, एवं अन्य कार्य को फर्जी दर्शाकर उक्त ग्राम पंचायत के स्थल में किसी प्रकार का कार्य नही पाया गया और इन सभी कार्यो को दर्शाकर राशि चबुतरा निर्माण कार्य-1 लाख रुपये, पचरी निर्माण कार्य-2 लाख 60, हजार रुपये सी.सी रोड निर्माण कार्य-1 लाख का सरपंच, एवं सचिव निल कुसुम एक्का के मिलीभगत कर रूपयों का आहरण कर लिया गया है। इन्ही बातों को लेकर ग्राम इला के ग्रामीण बिरंचि , गणेश्वर प्रसाद, देवानन्द यादव, खेमराज एवं दर्जन भर लोगो के द्वारा पत्थलगांव जनपद पंचायत के अधिकारी से की गई थी जिसपर पत्थलगांव जनपद पंचायत ने तीन सदस्यीय टीम बना कर ग्राम इला के ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त शिकायत पे जांच करने कहा था जिस पर तीन सदस्यीय जांच टीम ने ग्राम इला के मोके से अपनी जांच कर जनपद सीईओ पत्थलगांव के पास जांच प्रतिवेदन जमा किया गया। ग्राम इला के जिस तालाब में पचरी निर्माण कार्य 2 लाख 60 हजार रुपये का घोटाला किया गया है उस तालाब में नया कोई पचरी निर्माण हुआ ही नही है।

पत्थलगांव जनपद पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता ने बताया कि ग्राम इला के ग्रामीणों के द्वारा सरपंच एवं सचिव के द्वारा बिना किसी निर्माण कार्य किये 2024, 25 वित्तीय वर्ष के राशी निकाल लेने की मिले शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच टीम के द्वारा जांच प्रतिवेदन जमा किया गया है जिसे उच्च अधिकारियों के पास कारवाही करने प्रेषित कर दिया गया है।

अब देखने वाली बात है कि ग्राम इला के सरपंच एवं सचिव के द्वारा लाखो रुपये के फर्जी निर्माण दिखा कर शासकीय राशी की बंदरबांट करने पर उच्च उच्च अधिकारियों के द्वारा किस तरह की कार्यवाही की जाती है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…