Advertisement Carousel

चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी के अपराध में पुलिस ने हेमंत वर्मा को  गिरफ्तार कर भेजा जेल महिलाओं व बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था हेमंत वर्मा….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी के अपराध में जशपुर पुलिस ने हेमंत वर्मा को  गिरफ्तार कर भेजा जेल महिलाओं व बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था रायपुर का हेमंत वर्मा

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त, आरोपी हेमंत वर्मा के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में में अप.क्र. 83/2024 धारा 67, 67(A) आई.टी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।आरोपी का नाम:- हेमंत वर्मा उम्र  30  वर्ष निवासी  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कचना, थाना खम्हार डीह, रायपुर ।

गौरतलब पुलिस मुख्यालय रायपुर से एक टीप लाइन वर्ष 2024 में पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्राप्त हुई थी, जिसमें की थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत आरोपी हेमंत वर्मा के द्वारा महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया साइट फेस बुक पर अपलोड करना पाया गया था, उक्त टीपलाइन पर कार्यवाही हेतु साइबर सेल जशपुर के माध्यम से प्रतिवेदन थाना पत्थलगांव को प्रेषित किया गया था, जिस पर जांच उपरांत  महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया साइट पर अपलोड करना पाए जाने पर,आरोपी हेमंत वर्मा के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में आई टी एक्ट की धारा 67,67( ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस के द्वारा लगातार मामले में आरोपी हेमंत वर्मा  की पता साजी की जा रही थी, जो कि पत्थलगांव क्षेत्र से फरार था, पुलिस के द्वारा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी हेमंत वर्मा को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा था साथ ही पुलिस की मुखबिरी तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी दौरान दिनांक 03.08.25 को पुलिस को पता चला कि उक्त मामले का आरोपी हेमंत वर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हार डीह रायपुर में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर थाना पत्थलगांव से पुलिस टीम रायपुर रवाना होकर, आरोपी हेमंत वर्मा को हिरासत में लेकर वापस लाई।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी हेमंत वर्मा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसके द्वारा  वर्ष 2022 में महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया साइट फेस बुक पर अपलोड किया गया था। पुलिस के द्वारा आरोपी हेमंत वर्मा के कब्जे से। मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। व प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया साइट पर बच्चों व महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना गैर कानूनी है, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के इसी प्रकार के मामले में आरोपी हेमंत वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…