Advertisement Carousel

सरगुजा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से गुम 60 नग मोबाइलों कों वापस बरामद कर असल मालिकों कों किया गया सुपुर्द…

 

सरगुजा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से गुम 60 नग मोबाइलों कों वापस बरामद कर असल मालिकों कों किया गया सुपुर्द

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर की कार्यवाही।
:- अभियान के दौरान 08 लाख रुपए से अधिक का मोबाइल हुआ बरामद।
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित।
:- भविष्य मे भी साइबर सेल द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर जिला सरगुजा द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु अभियान की शुरुवात की गई, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से कुल 60 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 08 लाख रुपये ढूंढ निकाले गए, और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया, मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले इलाकों में खो गए थे, जो बाद में ट्रैक कर वापस मांगवाकर पुनः मोबाइल मालिकों कों प्रदान किये गए।

आवेदको ने ऑनलाइन पोर्टल https://www.ceir.gov.इ पर अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी. इनमें से अधिकतर मामले बाजारों, सब्जी मंडियों, चौक चौराहे, यात्रा के दौरान और मंदिरो के पास सामने आए थे, पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और फिर उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

गुम मोबाइल मालिकों कों पुनः वापस दिलाने की कार्यवाही मे साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकाश सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, विकाश मिश्रा, मनीष सिंह सक्रिय रहे।

सरगुजा पुलिस की अपील – सावधानी बरतें

सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम एवं अन्य तकनिकी संसाधनों की मदद से गुम मोबाइल फोन को खोजने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा, मोबाइल गुमने पर आवेदक अपने मोबाइल गुमने की रिपोर्ट संचार साथी एप्लीकेशन अथवा ceir पोर्टल के माध्यम से स्वयं कर सकते है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…