Advertisement Carousel

फ़ास्टेक कंप्यूटर सोसायटी के स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रक्तदान 🩸 शिविर का हुआ आयोजन….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

फ़ास्टेक कंप्यूटर सोसायटी के स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रक्तदान 🩸 शिविर का हुआ आयोजन

सोसायटी(एन.जी.ओ.)जशपुर के 16 वाँ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था में सांस्कृतिक कार्यक्रम “सोलह साल बेमिशाल”का शानदार आयोजन किया गया था,जिसमे छत्तीसगड़ी गाने 🎵 पर संस्था के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया,इसके बाद बाल विवाह पर आधारित नाटक का आयोजन किया गया था,जिसमे विद्यार्थी ने इस कु प्रथा के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी और कैसे इस पर नकेल कसा जा सकता है इस पर अपने नाटक के माध्यम से समझाया,वहीं संस्था में पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी स्नेहा गुप्ता ने अपना अनुभव साझा किया,संस्था के कर्मचारियों ने भी अपना अपना अनुभव सभी विद्यार्थियों के साथ साझा किया ।इसके बाद हाल ही पहल गाँव में हुय आतंकी हमलों के ऊपर आधारित शानदार नाटक दिव्या व उनको ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया।इसी कड़ी में संस्था में कार्यरत बेस्ट कर्मचारी का खिताब उत्तम दास को मुख्य अतिथि अरविंद भगत जी के हाँथो दिया गया।जिसके बाद जिला अस्पताल  में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान 🩸 शिविर का आयोजन किया गया था,जिसमे संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।और 14 यूनिट रक्तदान किया,जिसमे लड़कियों ने भी रक्तदान किया और बाकीयों को भी करने के लिए प्रेरित किया।तत्पश्चात जिला अस्पताल में सभी वार्डो में संस्था के सदस्यों द्वारा फल 🍊 वितरण भी किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत ,विशिष्ट अतिथि  राजू गुप्ता (पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष) एवम पार्षद वार्ड क्रमांक -३,श्री डॉ जात्रे सर मुख्य चिकित्सा  अधिकारी जशपुर,नमित प्रसाद संस्था के कार्यकारिणी सदस्य,संस्था के संस्था प्रमुख श्री आशीष कुमार सोनी जी,संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती काजोल कुमारी वर्मा जी,संस्था के सभी स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुय कहा गया,कि आज के समय में कंप्यूटर का क्या उपयोग है ये बताने की आवश्यकता नहीं है हर सेक्टर में कंप्यूटर अनिवार्य हो गया है कंप्यूटर के बिना आज शिक्षा अधूरा है,वही विशिष्ठ अतिथि  जात्रे ने कहा की रक्तदान करना हर व्यक्ति के लिए क्यों जरूरी है रक्तदान करने से क्या फ़ाइदा हमारे शरीर में होता हैं, राजू गुप्ता पार्षद  ने विद्यार्थियों को बताया की मेहनत सही दिशा में हो तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलती है ।अंत में संस्था प्रमुख आशीष सोनी जी ने सभी अतिथियों ,कर्मचारियों व विद्यार्थियों के सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कंप्यूटर शिक्षा के दिशा में संस्था के योगदान के बारे में जानकारी दी और सभी विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….