Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 4 विभिन्न नालों पर बनेगा पुल, 13 करोड़ 69 लाख की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर……

जशपुरनगर✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 4 विभिन्न नालों पर बनेगा पुल, 13 करोड़ 69 लाख की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर……

जशपुरनगर 8 नवम्बर 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 60 लाख 88 हजार की मंजूरी दी गई है।चटकपुर से बकुना मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 62 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2 करोड़ 69 लाख 44 हजार की मंजूरी मिली है।वहीं फरसाबहार क्षेत्र के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 67 लाख 27 हजार स्वीकृत किए गए हैं।इन पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि वर्षा ऋतु के दौरान भी संपर्क मार्ग बाधित नहीं होंगे। इससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि व स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। सीएम साय के सुशासन में जशपुर जिले की तस्वीर लगातार बदल रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…