Advertisement Carousel

शादी का झांसा दे किया युवती से अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, गिरफ्तार कर भेजा जेल  मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत….

जशपुर✍️जितेन्द्र गुप्ता

शादी का झांसा दे किया युवती से अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार, गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत

आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी – वीरेंद्र विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 20 वर्षीय पीड़ित युवती, ने थाना धर्मजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 24.05.2025 को अपने रिश्तेदार के यहां, बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में शादी कार्यक्रम में आई हुई थी, उसी दौरान प्रार्थिया की मुलाकात, आरोपी वीरेन्द्र विश्वकर्मा से हुई थी, दोनों में बातचीत होने लगी, इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा, शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ अनाचार किया गया। तब से लेकर लगातार 07 दिनों तक, जब तक प्रार्थिया शादी कार्यक्रम में रही, आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर, उसके साथ अनाचार किया जाता रहा , आरोपी के उक्त कृत्य से प्रार्थिया 04-05 माह की गर्भवती हो गई,। प्रार्थीया के द्वारा आरोपी को शादी हेतु बोलने पर, अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना धर्मजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध शून्य में अपराध कायम कर, चूंकि घटना स्थल थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत होने से, बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर, अग्रिम जांच विवेचना हेतु थाना बगीचा को सौंपा गया था, जिस पर थाना बगीचा में संबंधित धारा में,अपराध क्रमांक 233/2025 दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को , जिला सरगुजा क्षेत्र से हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक गौरव कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, आरक्षक सुनील मिंज, मुकेश पांडे, व नगर सैनिक विनोद कुजूर की महत्व्पूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, बगीचा क्षेत्र से एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…