Advertisement Carousel

भर्ती प्रकिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों हेतु निम्न निर्देश ….

जशपुर✍️जितेन्द्र गुप्ता

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के जिला इकाई सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में दिनांक 17.11.2025 से आयोजित होगी।

भर्ती प्रकिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों हेतु निम्न निर्देश हैं:-

01- वहीं अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित होंगे, जो व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुये हैं। लिखित परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट हेतु पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थी अपने साथ लिखित परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ स्वयं के पहचान पत्र हेतु एक पहचान पत्र होना चाहिए, इसके आधार पर ही अभ्यर्थी को भर्ती ग्राउण्ड में प्रवेश दिया जायेगा।

02- भर्ती प्रक्रिया के दौरान ग्राउण्ड के अंदर अभ्यर्थी का मोबाईल लाना या उपयोग करना सर्वथा वर्जित है।

03- भर्ती केन्द्र में अभ्यर्थी के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति/रिश्तेदार का उपस्थित रहना पूर्णतः वर्जित है।

04-अभ्यर्थी ट्रेडवार निम्नानुसार उल्लेखित निर्धारित तिथि को ही आयें :-

दिनांक 17.11.2025- आरक्षक ट्रेड (चालक) के अभ्यर्थी

दिनांक 18.11.2025 आरक्षक ट्रेड (कुक एवं वाटर कैरियर) के अभ्यर्थी

दिनांक 19.11.2025 शेष अन्य विज्ञापित आरक्षक ट्रेड के अभ्यर्थी

05- अभ्यर्थी ट्रेडवार निर्धारित तिथि को प्रातः 07.00 बजे तक अनिवार्य रूप से भर्ती ग्राउण्ड (10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली, जिला-सूरजपुर) में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, विलंब से आने पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। ट्रेड टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी चयन हेतु स्वयंमेव अपात्र होंगे।

06- अभ्यर्थी अपने साथ अपनी सुविधा हेतु ट्रेड से संबंधित सामग्री ला सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, घोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो तत्काल उसी सूचना चयन समिति को दें। कोई भी व्यक्ति अगर भर्ती केन्द्र के पास भर्ती के नाम पर प्रलोभन देते हुये पाये जाने पर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
जिला-सरगुजा एवं अध्यक्ष
चयन समिति, सरगुजा रेंज

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…