जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जशपुर जम्बूरी 2025 नीमगांव वेटलैण्ड में पर्यटकों ने किया बर्डवॉक
जशपुर जिले जशपुर में 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जम्बूरी 2025 का आयोजित की गई है। इस दौरान वन विभाग द्वारा नीमगांव में बर्डवॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आये पर्यटकों द्वारा बर्डवॉक के दौरान नीमगांव वेटलैण्ड में आये प्रवासी पक्षियों को देखा। नीमगांव में उपस्थित प्रवासी पक्षी के कुल 51 प्रजाति को देखा गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।
























