Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने किया यज्ञ नगर गोकुल धाम का निरीक्षण…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने किया यज्ञ नगर गोकुल धाम का निरीक्षण

सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

यज्ञ नगर गोकुल धाम कण्डोरा में 12 नवंबर को आयोजित गोकुला अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री नन्द जी पांडेय सहित महाकुल यादव समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और आमजन की सुविधा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…