Advertisement Carousel

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही 300 बोरी अवैध धान जप्त….

जशपुर✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

कलेक्टर  व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित धान पर कार्रवाई जारी

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही 300 बोरी अवैध धान जप्त

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले की सीमाओं पर अवैध धान की आवक रोकने हेतु 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में दुलदुला तहसील के अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड राज्य के सिमडेगा जिले से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 बोरी धान को जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक दुलदुला तहसीलदार श्री राहुल कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान ग्राम रूसू करसाई जिला सिमडेगा,झारखंड से कुनकुरी की ओर जा रहे एक मज़दा वाहन को सपघरा चेकपोस्ट के समीप रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे 300 बोरी धान पाया गया, जिसे तत्काल जप्त कर करडेगा पुलिस चौकी में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 200 क्विंटल धान को जप्त किया गया था।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…