Advertisement Carousel

विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की लम्बे समय के बाद बैठक सम्पन्न….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की लम्बे समय के बाद हुई बैठक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में आज विधायक गोमती साय की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विधायक गोमती साय ने अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि—अस्पताल में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिले, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विधायक साय ने बैठक में उपस्थित सदस्यो को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को बेहतर और सहज चिकित्सा सुविधा मिल सके।

समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया और जनहित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…