Advertisement Carousel

जामुल गोलीकांड के दो शुटर झारखंड से गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बाईक, पिस्टल व कारतूस बरामद अब तक 09 आरोपी गिरफ्तार पढ़िए पूरी खबर…

दुर्ग ✍️जितेंद्र गुप्ता

जामुल गोलीकांड के दो शुटर झारखंड से गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बाईक, पिस्टल व कारतूस बरामद अब तक 09 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 14.11.2025 की शाम करीब 6:30 बजे घासीदास नगर जामुल में विकास प्रजापति पिता इंद्रजीत प्रजापति, 26 वर्ष निवासी केम्प 02 भिलाई पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया था। *थाना जामुल में अपराध धारा 109 (1) बीएनएस* कायम कर *07 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

आरोपी *करण पिता विलोचन साव द्वारा घटना कारित करने झारखंड से भाड़े के शुटरों को बुलाकर अपने गोदाम में रूकवाया गया था* ।झारखंड के झींग नगर एवं जगन्नाथपुर (रांची) के आरोपी राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ तथा बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नापुर, न्यू कॉलोनी रांची झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।*

राजेश आरोपी करण साव का ममेरा भाई है जो रेल्वे व अन्य प्रतियोगी परीक्षा देने भिलाई आता जाता था। करण साव ने अपने चचेरे भाई शिवम की *हत्या का बदला लेने के लिए राजेश की मदद लिया, राजेश साव ने बबलू उर्फ बडका व अन्य दो को हत्या करने का जिम्मा दिया।*
करण साव ने आरोपियों को *पिस्टल, गोलियों की व्यवस्था करने के लिए 55 हजार रुपये उपलब्ध कराया था।* दिनांक 14.11.2025 को गोली कांड के बाद आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व गोलियां करण साव को लाकर दिया और घटना करने के बाद बताया। तत्पश्चात आरोपीगण करण साव द्वारा उपलब्ध करायी गयी हीरो *पैशन बाईक सीजी 07 ए.पी. 1013 में रायपुर की ओर भाग गए* । बाईक भिलाई 03 बाजार के किनारे खडी कर आटो से रायपुर बस स्टैंड चले गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर *करण साव से घटना में प्रयुक्त पिस्टल तथा कारतूस(7.65) एवं आरोपी बबलू से कारतूस तथा बाईक हीरो पैशन जप्त किया गया है।* प्रकरण में दिनांक 21.11.2025 *आरोपी राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ तथा बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नापुर, न्यू कॉलोनी रांची झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजेश 29 वर्ष निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ

2. बबलू उर्फ बडका 27 वर्ष जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी रांची झारखंड

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…