Advertisement Carousel

एसीसीयू द्वारा खोजा गया 175 नग गुम मोबाईल तकरीबन 36 लाख रूपये का मोबाईल हुआ बरामद …

जितेन्द्र गुप्ता ✍️दुर्ग

एसीसीयू द्वारा खोजा गया 175 नग गुम मोबाईल

तकरीबन 36 लाख रूपये का मोबाईल हुआ बरामद

संबंधितो को किया जा रहा है वितरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की कार्यवाही

जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में जिला दुर्ग के थाना प्रभारीयों के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 175 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 36 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद *मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

मोबाईलों की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…