Advertisement Carousel

 ट्रक से 200 बोरी गुटखा बरामद प्राथमिक जांच में माल के बिल्टी नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर, अवैध परिवहन की संभावना मामले में पुलिस ने किया कारवाही…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने पकड़ा, दो ट्रक अवैध गुटखा
मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत
ट्रक से 200 बोरी गुटखा बरामद
प्राथमिक जांच में माल के बिल्टी नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर, अवैध परिवहन की संभावना मामले में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत किया माल को जप्त, की जा रही है अग्रिम कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस ऑपरेशन आघात चला रही है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 29.11.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि , दो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध रूप से गुटखा का परिवहन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र से उक्त दो संदेही अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78- 0511 व UP 78- KT 7986 को घेराबंदी कर रोका गया, तलाशी लेने पर प्रत्येक ट्रक में 100 – 100 बोरी गुटखा मिला, पुलिस के द्वारा जब ट्रक के कागजात की जांच की गई, तो माल की बिल्टी का नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर था, जिस पर प्रथम दृष्टिया, गुटखा की अवैध रूप से परिवहन की संभावना पर, पुलिस के द्वारा बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जप्त किया गया है, व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….