पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
नीरज फाउंडेशन स्कूल पत्थलगांव का अच्छा प्रयास अपने स्कूली बच्चो को शैक्षणिक भ्रमण पर ले गए मन्दिर, गुरुद्वारा, अस्पताल ,पोस्टऑफिस, एवं बैंक

जशपुर रोड में स्थित नीरज फाउंडेशन स्कूल प्रबंधन ने अच्छा प्रयास करते हुए अपने स्कूली बच्चो शैक्षणिक भ्रमण पे लेगए प्री नर्सरी , नर्सरी के बच्चो को गुरुद्वारा , श्याम मंदिर के.जी.1 के बच्चो को पोस्ट ऑफ़िस के.जी.2 के बच्चो को अस्पताल और क्लास 1से लेकर 5वी के बच्चो को बैंक घुमाया इन स्कूली बच्चो को मन्दिर, गुरुद्वारा सहित सरकारी विभाग ले जाने का मुख्य मकसद बच्चो का बौद्धिक विकास करना है। क्योकि जिस तरह स्कूली बच्चो के लिए शिक्षा और पढ़ाई बेहद जरूरी है। उसी तरह अन्य महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी एवं वहाँ के होने वाले कार्य बच्चो के लिए महत्वपूर्ण होते है। क्योंकि एकसाथ स्कूली बच्चो को लेजाने से वे बच्चे बहुत कुछ सीखते है या और कुछ जानना चाहते है। और यही और कुछ जानने की अभिलाषा रखने वाले स्कूली बच्चे आगे चलकर पढ़ाई के साथ अन्य सभी चीजों में खुद को आगे रख पाने सफल हो पाते है। अपने स्कूल के टीचरों के साथ सरकारी विभागों में घूमने से उन्हें काफी कुछ नया देखने को मिलता है जो उनके किताबो से अलग होता है और यही से उनके दिमाग मे सवाल आता है। और फिर उन सवालों के जबाब ढूंढने वाले जिज्ञासु बच्चे स्कूल में आगे जाकर टॉप कर खुद का स्कूल का अपने माता पिता का नाम रोशन करते है।

नीरज फाउंडेशन के डायरेक्टर सन्नी भाटिया एवं श्री मति हरनिस कौर भाटिया ने अबतक न्यूज 24 के संवाददाता से बात करते हुए बताया की हमारे स्कुल नीरज फाउंडेशन प्रबंधन के द्वारा पिछले पांच दिनों से लगातार बारी बारी से स्कूल के बच्चो को मन्दिर, गुरुद्वारा, अस्पताल, बैंक और पोस्टऑफिस दिखाने ले जाया गया हमारी सोच ये रही कि हम अपने स्कूल के बच्चो को पढ़ाई के साथ अन्य महत्वपूर्ण चीजो को नजदीक से देखने एवं जानने का मौका दे इससे ये होगा कि बच्चे ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगे और हमसे ज्यादा सवाल करेंगे और यही हमारा प्रयास है कि बच्चे हमसे जितना ज्यादा सवाल करेंगे उतना ही हमारे स्कूली बच्चो के लिए ज्यादा अच्छा होगा। हम उन्हें बेहतर तरीके से सभी बातें समझा पाएंगे आगे भी समय समय पे स्कूली बच्चो को अन्य सरकारी विभागो एवं प्राइवेट संस्थावो में घुमाने ले जाते रहेंगे।
























