Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के 151 विज्ञान व गणित शिक्षकों ने आईआईटी जम्मू में 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया…

रायपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

छत्तीसगढ़ में पीएमश्री स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के क्षमता विकास एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री राज्य प्रभारी

आशीष गौतम के साथ छत्तीसगढ़ के 151 विज्ञान व गणित शिक्षकों ने आईआईटी जम्मू में 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) को प्रभावी रूप से लागू करना और देशभर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
पीएम श्री स्कूल, अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके जहाँ डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास, लैब्स, ग्रीन स्कूल, खेल और कौशल शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा रहा है समग्र शिक्षा के अंतर्गत बच्चों का ज्ञान, कौशल, चरित्र और मूल्य आधारित विकास करना है, केवल परीक्षा आधारित शिक्षा से हटकर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों को समान अवसर, ग्रामीण और शहरी सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी बेहतर स्कूलिंग वातावरण देना है।
जिसके लिए पीएमश्री स्कूल में सेवा प्रदान कर रहे शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले से 04 पीएम श्री स्कूल्स के शिक्षकों सहित राज्यभर से 151 शिक्षकों का प्रशिक्षण आईआईटी जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई है जिसमे शिक्षकों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्मार्ट लैब थ्रीडी प्रिंटर, गूगल क्लासरूम, सायबर सिक्योरिटी, सायकोलाजिकल इंपैक्ट, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफार्म आधारित बेहतर कक्षा संचालन के तरीके सिखायें गए एवं आईआईटी लैब का अवलोकन करवाया गया इस हेतु ,पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव से लिलाम्बर यादव भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता प्रदान किये।

उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। पाँचों दिनों में मिले मार्गदर्शन, गतिविधियों और व्यावहारिक सीख ने उनके कौशल में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जोड़ा। उन्होंने आयोजकों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुभव भविष्य में उनके शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
इस आयोजन में पीएमश्री राज्य प्रभारी आशीष गौतम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा सुब्बा नायडू, दिनेश चतुर्वेदी के सहयोग के साथ अन्य शिक्षकों की भागीदारी रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्री रामनवमी महायज्ञ का भव्य आयोजन, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज द्वारा किया जा रहा है आयोजन, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…