Advertisement Carousel

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल सुरक्षा पर एनएसएस व यूनिसेफ ने बढ़ाया कदम…

कुनकुरी✍️जितेन्द्र गुप्ता

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल सुरक्षा पर एनएसएस व यूनिसेफ ने बढ़ाया कदम

यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘सुरक्षित पारा-सुरक्षित लइकामन 3.0’ ग्राम संपर्क अभियान अंतर्गत शासकीय  बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के स्वयंसेवकों की टीम एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामानुज प्रताप सिंह धुर्वे के नेतृत्व में तृतीय दिवस ग्राम पंचायत धुमाडांड़ के प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली में ग्राम सम्पर्क अभियान आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत के साथ की गई तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस अभियान का उद्देश्य  स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, नशामुक्ति, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता लाना है। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार, शारीरिक स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य,बाल श्रम के दुष्प्रभाव, शिक्षा के महत्व तथा नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं बाल सुरक्षा आदि विषयों पर यदि बचपन से ही बच्चों को नुक्कड़ नाटक, रैली एवं गीतों के माध्यम से जागरूक किया जाए तो निश्चित ही नव निहालों का भविष्य अच्छा होगा, आगे उन्होंने स्वयंसेवकों के उत्साह, सेवा-भाव और जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें सफल अभियान के लिए बधाई देते हुए सभी स्वयंसेवकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, शिक्षक, रसोइया शामिल रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…