Advertisement Carousel

गुरु घासीदास जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा हजारों की संख्या में प्रगतिशील सतनामी समाज के लोग महिलाएं भी ले रही बढ़ चढ़ कर हिस्सा….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

गुरु घासीदास जयंती पर निकाली गई भव्य  शोभायात्रा


गुरु घासीदास की जयंती पर निकाली गई भब्य शोभायात्रा गुरुवार शाम को सतनामी समाज के लोगो ने नगर में भब्य शोभायात्रा निकाली। इसमें समाज के लोग आतिशबाजी करते हुए पंथी नृत्य के साथ नगर में भ्रमण किए। शोभायात्रा में बाबा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। शोभायात्रा अम्बेडकर नगर सतनाम भवन से पूजा अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए निकली।

संत गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर सतनामी समाज के लोगों द्वारा नगर की सड़को पर आर्कषक शोभा यात्रा निकाली गई। जयंती के उपलक्ष्य पर निकले इस शोभा यात्रा मे समाज के युवाओं ने पारंपरिक लोक वाद्य का वादन करते हुए पंडवानी,भरथरी व पंथी नृत्य का अदभुत नजारा दिखाया। यात्रा मे भारी संख्या मे सतनामी समाज के महिला ,पुरूष व बच्चे शामिल रहे। इस शोभा यात्रा के दौरान संत गुरू घासीदास की छायाचित्र को वाहन मे सजाकर निकाला गया था जिसके आगे युवाओं द्वारा पांरपरिक वेशभुषा पहनकर ध्वज धारण किया हुआ था वहीं यात्रा मे नन्हे बच्चों द्वारा आर्कषक पंथी नृत्य किया जा रहा था।


गुरु घांसी दास जयंती कार्यक्रम को विस्तृत रूप देने के लिए दो हफ्ते से जुटा रहा सतनामी समाज खासकर सन्तोष तांडे जो हमेशा की तरह इस कार्यक्रम के लिए तन मन से वन मेन आर्मी की तरह रात रात को जग कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी देते रहे।
इससे पहले दोपहर को समाज के लोगो ने मोटरसाइकिल रैली शहर के तीनों मार्गो में निकाला


शोभायात्रा में समाज प्रमुखों ने बाबा गुरु घासीदास के संदेश को जन जन तक पहुंचाने एवं सत्य के बारे में बताए मार्गों पर चलने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पंथी गीत पर नृत्य ,शौर्य प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा के समापन के बाद सतनाम भवन में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में शामिल सन्तोष तांडे ने बताया कि गुरु घांसी दास बाबा के चरित्र को स्वयं में उतारना है। उनके बताए मार्गो में चल कर समाज को नई ऊंचाई दिलाना लोगो के बीच समानता लाना महत्वपूर्ण है।


इस संबध मे नेतृत्वकर्ता प्रगतिशील सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिर्रे ने बताया कि संत गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और उपदेश युगो युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा। उनका व्यक्तित्व ऐसा प्रकाश स्तंभ है जो आधुनिक युग मे समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है।


सतनामी समाज के विवेकानंद मिर्रे ने बताया कि बाबा जी के बताए गए संदेशो से सतनामी समाज लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उनके बताए सन्देश आज भी जन जन के सभी लोगो के लिए आशीर वचन है। युवा पीढ़ी को बाबा के द्वारा सुझाये बातों पे अमल कर आगे बढ़ना चाहिए।


शोभा यात्रा के दौरान गुरूघासीदास बाबा की आर्कषक झांकी निकाली गई। आर्कषक झांकी मे समाज के युवाओं ने शानदार अतिशबाजी करते हुये पंथी नृत्य का प्रर्दषन करते हुए नगर की तीनो मार्गो पर भ्रमण किया। वहीं पत्थलगांव इंदीरा चौक पर समाज के युवाओं ने आर्कषक पंथी नृत्य कर राहगिरो एवं मौजूद लोगों को अपनी ओर खीचने को मजबूर कर दिया। झांकी मे भारी संख्या मे महिलाएं भी मौजुद रही इस अवसर पर छग सतनामी समाज के सन्तोष तांडे, रत्नाकर, बोधराम सक्सेना, लंबोदर लहरे, श्याम सुंदर भरद्वाज, पंचराम अजय, समारू राम, जनार्दन पंकज, राधेश्याम डहरिया, खगेश्वर डहरिया, प्यारेलाल ,सुमित्रा भारतेन्दु, मिनी माहेशवरी , गौरी टण्डन , पी आर अजय, बीआर धिरहि, पीसी आंनद , देवेन्द्र पाल धिरही,  शिव टण्डन , लक्ष्मण मिर्रे, , आर के बर्मन, कृष्ना मिर्रे, मनोज नारंगे ,कौशल, सम्पत, राजू, लखन, सहित भारी संख्या मे समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….