Advertisement Carousel

जरूरतमंदों को कम्बल वितरण…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

आज दिनांक 21/12/2025 दिन रविवार को जिला स्तरीय सामाजिक सरोकार के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम पूरे जशपुर जिले में आयोजित किया गया। जिस कड़ी में विकास खंड पत्थलगांव में वरीष्ठ वस्त्र प्रतिष्ठान एम पी गारमेंट्स एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डी आर चौहान सपत्नीक के सौजन्य से 10-10 कंबल वितरण हेतु प्रदान किया गया। गायत्री परिवार के विकास खंड समन्वयक शांतेश्वर प्रसाद और व्यवस्था समिति के सह समन्वयक श्रीमती सुमित्रा भगत के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कार्यकर्ता परिजन श्री भीमसेन स्वर्णकार, ओंकार बेहरा, रत्नाकर खुंटिया एवं रविशंकर खुंटिया जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को,गायत्री चेतना केंद्र के आसपास गरीब परिवार एवं ग्राम पंचायत इंजको के डोंगीदरहा में विशेष पिछड़ी जनजाति माझी परिवार के वृद्ध माता-पिताओं को कंबल वितरण में सहयोग प्रदान किया गया।

साथ ही विकास खंड पत्थलगांव अंतर्गत कोतबा गायत्री परिवार के प्रमुख  प्रकाश यादव एवं सभी सक्रिय परिजनों द्वारा लगभग 160 कंबलों का वितरण कोतबा नगर एवं बिरहोर बस्ती में बसे कमजोर वर्ग के परिवारों में सहृदयता से किया गया।
आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी सभी कार्यकर्ता भाई बहनों को विकास खंड पत्थलगांव गायत्री परिवार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….