Advertisement Carousel

आभूषण भंडार में चोरी का प्रयास करने वाले नकाबपोश चोर गिरफ्तार…

सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता

सादर रोड अम्बिकापुर स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी का प्रयास करने वाले नकाबपोश चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर के कब्जे से वेल्डिंग मशीन, प्लस, कटर, वायर इत्यादि बरामद

दिनांक-13.12.2025 सदर रोड स्थित जगदम्बा ज्ज्वैलर्स में किसी अज्ञात चोरों ने रात्री करीब 11:00 बजे दुकान के CCTV कैमरा एवं बिजली कनैक्शन का तार काटकर दुकान से सोना चाँदी चोरी करने का प्रयास किया है एवं दुकान का cctv कैमरा काट कर ले गया है। जो दुकान के CCTV कैमरे में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला काले रंग का बुर्का पहने चोर की वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी। दुकान के मालिक  राज सोनी पिता श्री कृष्ण प्रसाद सोनी निवासी मायापुर अंबिकापुर ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिस पर थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 943/25 धारा (4) 305(A) BNS
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना अम्बिकापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। CCTV फुटेज एवं तकनीकी संसाधनों के सहयोग से आरोपी की पहचान आकाश अग्रवाल के रूप में की गई पुलिस टीम द्वारा आकाश अग्रवाल उर्फ़ कल्लू पिता रोशन लाल 31 वर्ष पता ब्रम्ह रोड शीतला वार्ड अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई जो घटना में प्रयुक्त वेल्डिंग मशीन, प्लायर वायर कटर, वेल्डिंग रॉड, टार्च, वायर एक्सटेंशन, इत्यादि ज़ब्त कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ़्तारी में पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली अंबिकापुर  शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक  अजीत कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, रमेश राजवाड़े, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा की अहम भूमिका रही,

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…