रायपुर✍️जितेंद्र गुप्ता
पत्थलगाँव की बेटी डॉ ललिता यादव का प्रथम छंद संग्रह “ललिता के लीलाधर” का लोकार्पण

रायपुर (छत्तीसगढ़) 27/12/2025 बिलासा छंद महालय दीक्षांत समारोह रायपुर में डॉ ललिता यादव बिलासपुर छत्तीसगढ़ उनका (छंद संग्रह) “ललिता के लीलाधर” का विमोचन मुख्य अतिथि अरुण निगम, अध्यक्ष डॉ पी सी लाल यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ सुधीर शर्मा एवं बिलासा छंद महालय के संस्थापक आदरणीय गुरुदेव डॉ रामनाथ साहू ननकी, आदरणीया गुरु दीदी डॉ माधुरी डड़सेना मुदिता जी ,आदरणीय गुरुदेव गजेंद्र हरिहरनो गुरुदेव भागवत निषाद , गुरुदेव ओंकार “मृदुल” , आदरणीय अशोक पटशरिया, नादान और आदरणीया गुरु दीदी सिद्धेश्वरी सराफ “शीलू ” के कर कमलों से किया गया। पूरे भारत के कई राज्यों से आए हुए कविजन इस विमोचन के साक्षी बने। “ललिता के लीलाधर” छंद संग्रह में अनेक छंदों के सृजन का समावेश है और इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें अनेक छंदों में समाहित कृष्ण के जीवन में घटित कृष्ण जन्म से महाप्रयाण तक की घटनाओं को कविता के माध्यम से लिपिबद्ध किया गया है। एक ही पुस्तक में कृष्ण जी पर 81 रचनाओं का संग्रह है।
आपको बता दे डाक्टर ललिता यादव जशपुर जिले के पत्थलगांव से है।
























