Advertisement Carousel

हरिभूमि कलेंडर जशपुर का हुआ विमोचन….

हरिभूमि कलेंडर जशपुर का हुआ विमोचन

पत्थलगांव/जशपुरनगर

हरिभूमि राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन रविवार 4 जनवरी 2026 को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव  विजय गुप्ता एवं गणमान्य नागरिक वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज चौरसिया के हाथों किया गया। जशपुर में हरिभूमि कैलेंडर के विमोचन में पूजा पाठ की गई ततपश्चात मौजूद लोगों को कैलेंडर की प्रतियां दी गई

 

हरिभूमि कैलेंडर विमोचन में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल रहे। शहर के हृदय स्थल , विश्वकर्मा मंदिर बस स्टैंड में हरिभूमि कैलेंडर विमोचन में लोगों को कैलेंडर देते हुए नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी । विमोचन कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने हरिभूमि जशपुर जिले की टीम को हरिभूमि कैलेंडर के प्रकाशन की शुभकामनाएं दी साथ ही हरिभूमि अखबार समेत जशपुर जिले के संवाददाता जितेंद्र गुप्ता व खुर्शीद कुरैशी को निष्पक्ष और निर्भीक बताया उन्होंने कहा की कई वर्षों से निरंतर हरिभूमि अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है। और मेरा यह प्रिय अखबार भी है। वहीं , अधिवक्ता सूरत चौरसिया ने कहा कि 400, किलोमीटर की दूरी तय कर बिलासपुर से प्रकाशन कर निरंतर अपने पाठकों को जशपुर जैसे सुदूर इलाके में हरिभूमि समाचार पत्र पहुचा कर प्रतिदिन पाठकों के दरवाजे तक अखबार पहुंचाना निरंतर कई वर्षों से जारी है। हर वर्ष अपने पाठकों एवं विज्ञापन दाताओं को कैलेंडर मुहैया कराना वाकई तारीफ के काबिल है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं और हरिभूमि की खबरों की सराहना करता हूं साथ ही हरिभूमि के संवाददाता जितेंद्र गुप्ता पत्थलगांव खुर्शीद कुरैशी जशपुर को बधाई देता हूं इन दोनों की कड़ी मेहनत से प्रतिवर्ष हमको एवं जशपुर जिले के पाठकों को हरिभूमि के कैलेंडर मिलता रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….