Advertisement Carousel

प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत होकर प्रथम क़िस्त पाने पश्चात काम चालू नही करवाने वाले हितग्राहियों को नोटिस देकर बुलाया ….

पत्थलगांव  ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत होकर प्रथम क़िस्त पाने पश्चात काम चालू नही करवाने वाले हितग्राहियों को नोटिस देकर जनपद पंचायत बुलाया जा रहा है।

जनपद पंचायत में आने पर आवास हितग्राहियों से जनपद पंचायत सीईओ एवं आवास समन्यवक रोजमेरी लकड़ा के द्वारा उनसे बात कर ये जानने का प्रयास किया गया कि आपने आवास निर्माण के लिए प्रथम क़िस्त पाने के बाद भी अभी तक आवास बनाने शुरू क्यो नही किया गया जबकि नियमानुसार प्रथम क़िस्त के बाद आवास बनाना शुरू हो जाना चाहिए था हितग्राहियों को समझाइश देकर जल्द से जल्द आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू करने हिदायत दी जा रही है।

पत्थलगांव जनपद पंचायत के सीईओ केके श्रीवास ने बताया आवास समन्यवक रोजमेरी लकड़ा के साथ आवास हितग्राहियों  की  जल्द शुरू करने कर रहे बात  हमारे द्वारा अभी तक 113 प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों जिन्होंने प्रथम किस्त पाकर प्रधानमंत्री आवास बनाना शुरू नही किया है उन्हें नोटिस देकर बुलाया जा रहा उनसे बात कर जानकारी ले रहे है और उन्हें जल्द ही आवास निर्माण शुरू करने की समझाइश देते हुए निर्देशित किया जा रहा है। वही गाँव गाँव जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की जानकारी एवं हो रहे निर्माण का जायजा लिया जा रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….