Advertisement Carousel

बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई काम्बिंग गश्त काम्बिंग गश्त के दौरान 24 स्थायी एवं 40 फरार वारिण्टयों को किया गया गिरफ्तार…

दुर्ग✍️जितेन्द्र गुप्ता

बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई काम्बिंग गश्त काम्बिंग गश्त के दौरान 24 स्थायी एवं 40 फरार वारिण्टयों को किया गया गिरफ्तार

निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने दिया गया हिदायत

रात्रि में अनावश्यक घूमने वालें संदिग्धों की पहचान प्राप्त दी गई समझाईश

थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों की मॉनिटरिंग में किया गया काम्बिंग गश्त

दिनांक 07.01.2026 को शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक काम्बिंग कराई।* कौमिंग गश्त के दौरान *24 स्थायी वारण्ट जिसमें दुर्ग, सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर, भिलाई नगर से 3-3, भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर एवं कुम्हारी से 01-01 वारण्ट की तामीली की गई,* इसी प्रकार *सुपेला से 06, पद्मनाभपुर, नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार एवं कुम्हारी से 3-3, मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई से 2-2 कुल 40 गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली की जाकर वारिण्टयों को जेल दाखिल किया गया है।

काम्बिंग गश्त के दौरान ही 102 गुण्डा बदमाशों, 39 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें मौके पर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई।

रात्रि में अनावश्यक *घूमने वालें 60 संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ कर उनके पहचान प्राप्त कर* समझाईश दिया गया ।

काम्बिंग गश्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में उनके थाना चौकी के बल के साथ किया गया इसकी मानिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों व्दारा की गई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….