पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता
बाइक में लगे कानफोड़ू साइलेंसर पे कारवाही
लगातार मोटरसाइकिल में कानफोड़ू साइलेंसर लगा कर शहर के लोगो का जीना मुश्किल कर चुके बाइकर पे अंतः पुलिस ने की कार्यवाही लगातार तेज रफ्तार और ऊपर से कानफोड़ू साइलेंसर से शहर के लोग पुलिस को कारवाही के लिए बताते रहे थे पुलिस भी आज करेंगे कारवाही कल करेंगे कहकर समय बीतता गया और बाइकर्स के कानफोड़ू साइलेंसर बेकाबू रफ्तार लोगो के लिए मुसीबत का सबब बनकर रोज परेशान कर रहे थे सुबह शाम से लेकर रात हो या कभी भी बस ठाय ठाय की मोटरसाइकिल के साइलेंसर निकलते आवाज जो कान तक को सुन कर देता था।

पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेस जायशवाल ने बताया कि लगातार मोटरसाइकिल में मोडिफाई कर कानफोड़े साइलेंसर लगाकर स्थानीय लोगो को बाईकर्स के द्वारा परेशान किया जा रहा था जिसपर हमारे द्वारा काफी बाईक को पकड़ा जिसमे से दो बाइक से कानफोड़ू साइलेंसर को थाने में ही निकलवाया गया एवं चालान की कार्यवाही की गई आगे आने वाले दिनों में मोडिफाई साइलेंसर पे बड़ी और कड़ाई पूर्वक की जाती रहेगी आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि आप भी मोडिफाई कर साइलेंसर लगाने वाले गाड़ियों का पता बताने या उनके मोटरसाइकिल का नम्बर बताने कहा ।
























