Advertisement Carousel

विकसित भारत जी रामजी पे भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता …

पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता

विकसित भारत जी रामजी पे भारतीय जनता पार्टी की पत्रकार वार्ता

पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में विकसित भारत जी रामजी पे भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रामकिशुन सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण विकास के मुख्य विभाग जिसका नाम जी रामजी किया है। उसपे कहा हमारी पार्टी की बड़ी सोच है। जिसे विपक्षी पार्टी के नेता अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। जबकि हमारी सरकार ने किसी ब्यक्ति के नाम पे योजना का नाम न रखकर जी रामजी किया है। आपको बता दे कि इसी योजना में पहले 100, दिन का काम मजदूरों को दिया जाता था जिसे अब बढाकर 125, दिन कर दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में गाँव गाँव मे सड़को का जाल बिछाया जा सकेगा ज्यादा काम ज्यादा विकास के साथ हम अब आगे बढ़ सकेंगे ज्यादा गांव तक जाकर गरीबो के उत्थान के लिए काम करना किसानों की खेती की सुरक्षा कैसे हो सभी के हित सुनिश्चित करना मुख्य बात होगी।


सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव की विधायक श्री मति गोमती साय ने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता देती है। अब गाँव के लोगो को ज्यादा काम मिल सकेगा तेजी से काम होगा जिससे ग्रामीणों के साथ गाँव का विकास आगे बढ़ेगा अगर जी रामजी नाम बदलने को लेकर विपक्ष के द्वारा की जा रही टिप्पणी के कोई मायने नही है। हम ग्रामीणों के साथ है उनके भले के लिए हम काम कर रहे है। जिससे किसानों को ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।

विकसित भारत जी रामजी कार्यक्रम पे पूर्व खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष कृष्णाराय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष श्री धनियारो बाई परहा, सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….