Advertisement Carousel

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2026 को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2026 को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिले से डॉ. खान अबरार उज्जमा खां द्वारा जानकारी दी गई कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना, मानव संसाधनों में लाइफ स्किल जीवन कौशल का विकास करना तथा आत्महत्या रोकथाम हेतु नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  वेदानंद आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने नोडल शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।

 

प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त माध्यमिक शाला एवं हाई  व हायर सेकेंडरी विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक ने सहभागिता की। सत्रों के दौरान तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता, किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान एवं आत्महत्या के चेतावनी संकेतों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. खान अबरार उज्जमा खां द्वारा बताया गया कि तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने समस्त शैक्षिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य एवं तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियाँ संचालित करने, विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आत्मानंद विद्यालय के बच्चों को तनाव मुक्त होकर अध्ययन करने एवं तंबाकू रहित जीवन शैली अपनाकर अपने आप को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया

कार्यक्रम का समापन सहभागियों की सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण से विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…