Advertisement Carousel

हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त…

   धमतरी✍️जितेंद्र गुप्ता

अवैध प्रेम संबंध व पारिवारिक विवाद बना हत्या के प्रयास की वजह – थाना सिहावा पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा….

दन्तेश्वरी तालाब पचरी में जानलेवा हमला – हथौड़े से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

सिहावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – हत्या के प्रयास में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना प्रभारी सिहावा द्वारा थाना सिहावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में घटित हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 04.01.2026 को ग्राम सांकरा स्थित दन्तेश्वरी मंदिर तालाब पचरी में अज्ञात आरोपियों द्वारा पीड़ित धनेश्वर जोगी (35 वर्ष) पर किसी ठोस वस्तु से सिर एवं सिर के पिछले हिस्से में प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना पर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :
विवेचना के दौरान पीड़ित के तकनीकी साक्ष्य एवं तकनीकी विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि पीड़ित धनेश्वर जोगी का आरोपी जितेन्द्र कुमार चंदनिया की पत्नी से लगातार संपर्क था। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों के मध्य अवैध प्रेम संबंध थे, जिस कारण आरोपी जितेन्द्र चंदनिया का अपनी पत्नी एवं पीड़ित के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा था।
इसी क्रम में घटना के दिन दोपहर में पीड़ित का विवाद आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया की पत्नी के साथ भी हुआ था।

पूर्व नियोजित हत्या का प्रयास:
उक्त बातों से आक्रोशित होकर दोनों आरोपी जितेन्द्र चंदनिया एवं चन्द्रप्रकाश चंदनिया ने आपस में षड्यंत्र रचकर, यह जानते हुए कि पीड़ित प्रतिदिन शाम को दन्तेश्वरी तालाब पचरी में बैठता है, दिनांक 04.01.2026 की शाम लगभग 06:00 बजे अंधेरे का लाभ उठाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

आरोपी जितेन्द्र चंदनिया द्वारा लोहे के हथौड़े से पीड़ित के सिर के पीछे वार किया गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके पश्चात आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया द्वारा पीड़ित के पीठ में लात मारकर उसे पुनः गिरा दिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी :
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनका मेमोरेंडम कथन लिया गया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा विधिवत जप्त किया गया।
अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम विवरण
(01) जितेन्द्र कुमार चंदनिया पिता स्व० प्रेमलाल चंदनिया उम्र 38 वर्ष साकिन सतनामी पारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) चन्द्रप्रकाश चंदनिया पिता बिसहत लाल चंदनिया उम्र 43 वर्ष साकिन सतनामी पारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…