Advertisement Carousel

 मोटर सायकल की चोरी कर उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर करते तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

मोटर सायकल चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, उनके कब्जे से पूर्व में चोरी किया हुआ अन्य 03 मोटर सायकल भी जप्त,

मोटर सायकल की चोरी कर उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तब चढ़े पुलिस के हत्थे,
आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 12/26 धारा 303 (2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज,

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. राजेश पावले उम्र 26 साल निवासी नकना थाना सीतापुर,
2. राकेश सिंह पावले उम्र 24 साल निवासी मंगारी थाना सीतापुर,
3. अजय सिंह पावले उम्र 19 साल निवासी नकना थाना सीतापुर जिला सरगुजा।

जप्ती कुल:- 04 चोरी की मोटर सायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल 05 मोटर सायकल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी अमित कुजूर उम्र 27 साल निवासी दिवानपुर घुलामा थाना पत्थलगांव ने दिनांक 12.01.2026 को थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10.01.2026 को यह अपनी मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एम. 1203 में फुलेता साप्ताहिक बाजार गया था, मोटर सायकल को अम्बिकापुर जाने वाली रोड़ किनारे खड़ी कर बाजार करने गया था वापस आया तो इसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 12/2026 धारा 303 (2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर ज्ञात हुआ कि उक्त चोरी किये हुये मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एम. 1203 को बेचने के लिए राजेश पावले अपने साथी राकेश सिंह पावले एवं अजय कुमार पावले के साथ ग्राहक तलाश कर रहे थे जो पुलिस टीम को देख छिपने लगे जिसे हमराह स्टाॅप के घेराबंदी कर पकड़े और बारीकी पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। अभियुक्त राजेश पावले के पेश करने पर चोरी किया हुआ मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एम. 1203 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर को दिनांक 13.01.2026 को जप्त किया गया। अभियुक्त राकेश सिंह पावले अपने तीनों साथी के द्वारा पूर्व में चोरी किये एक हिरो एचएफ डिलक्स, एक पैषन प्रो मोटर सायकल को जंगल में छुपाकर रखे थे उनकी निशानदेही पर दिनांक 13.01.2026 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अभियुक्त अजय कुमार पावले पिता रामबिलास पावले के निशानदेही पर एक प्लेटिना मोटर सायकल को जंगल में छुपाकर रखा था जिसके निशानदेही पर दिनांक 13.01.2026 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त तीनो अभियुक्तगण के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 13-01-2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक विनीत पाण्डेय, उ.नि. कृपादान लकड़ा, स.उ.नि. लेखन साहू, आर. 558 तुलसी दास रात्रे, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 667 देवसिंह, आर. 482 अनिल केरकेट्टा।

एसएसपी शषि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:-“थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में प्रार्थी की चोरी हुई मोटर साइकिल के साथ-साथ अन्य 03 चोरी की मोटर साइकिलें भी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….