Advertisement Carousel

आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर बड़ी सफलता – माओवादियों का हथियार डम्प बरामद…

धमतरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर बड़ी सफलता – माओवादियों का हथियार डम्प बरामद

एसपी.धमतरी के निर्देश पर डीआरजी धमतरी का विशेष नक्सल सर्च अभियान – जंगलों से 01 आटोमेटिक सहित 03 बंदूक व मैग्जीन जप्त

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम – मुख्यधारा में लौटी पूर्व नक्सली बनी अभियान की कड़ी

जिला धमतरी में IG रेंज रायपुर   अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी. धमतरी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सतत सर्चिंग एवं खुफियातंत्र को मजबूत कर सर्चिंग कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में माह जनवरी 2026 में आत्मसमर्पित 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी, जो कि छ.ग.शासन एवं धमतरी पुलिस द्वारा द्वारा की गई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवाद की हिंसक विचारधारा को त्यागते हुए मुख्यधारा में लौटी, द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचना एवं निशानदेही के आधार पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों के डम्प को आज बरामद किया गया।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर डीआरजी धमतरी द्वारा विशेष नक्सल सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दौड़पंडरीपानी के जंगल क्षेत्र से माओवादियों द्वारा गड्ढा खोदकर छुपाए गए हथियारों का डम्प बरामद किया गया।
माओवादियों ने हथियारों को जमीन में गहरा गड्ढा बनाकर, ऊपर से पत्तियों एवं प्राकृतिक सामग्री से ढककर छुपाया था, ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बचा रह सके।

माओवादियों के हथियार डम्प से बरामद सामग्री का विवरण
1. एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल – 01 नग, सिलिंग सहित
2. एसएलआर की दो खाली मैग्जीन
3. 12 बोर बंदूक – 01 नग, सिलिंग सहित
4. भरमार बंदूक – 01 नग,सिलिंग सहित

उक्त बरामदगी नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत धमतरी पुलिस एवं डीआरजी की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। यह कार्यवाही न केवल माओवादियों की हिंसक गतिविधियों को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

धमतरी पुलिस अपील करती है कि माओवादी हिंसा से दूर रहकर शासन की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें तथा शांति, विकास एवं मुख्यधारा से जुड़ें।
नक्सल उन्मूलन हेतु पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….