Advertisement Carousel

विनोबा ऐप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का विकासखंड स्तरीय सम्मान…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

विनोबा ऐप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का विकासखंड स्तरीय सम्मान

विकासखंड स्तर पर आज दिनांक 20/01/2026 को विनोबा ऐप में सक्रिय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार एवं समर्पण भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में मुकेश पटेल (सहायक शिक्षक), निकेत पंडा (सहायक शिक्षक), संतोषी डनेसना (प्रधान पाठक), चेतना पटेल (व्याख्याता) एवं मुक्ता बंजारा (सहायक शिक्षक) शामिल रहे। इन सभी शिक्षकों ने विनोबा ऐप के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सम्मान समारोह में जिला स्तर से विनोबा प्रभारी  सोमनाथ साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  वेदानंद आर्य जी तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक  जगरनाथ पाढ़ी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र/सम्मान प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विनोबा ऐप जैसे डिजिटल माध्यम शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गुणवत्तापूर्ण बना रहे हैं। उन्होंने अन्य शिक्षकों से भी इस प्रकार के नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…