Advertisement Carousel

साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक आरोपी गिरफ्तार

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से बैंक खाता से लिंक मोबाइल, 01 नग आधार कार्ड, नगद रकम 25 हजार रुपये किया गया जप्त।
:- आरोपी के खाता मे धोखाधड़ी अपराध से सम्बंधित रकम 177903/- रुपये प्राप्त होना पाये जाने पर की गई कार्यवाही।
:- साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 13/01/25 को नितिश टोप्पों पिता बेने टोप्पों उम्र 24 वर्ष सा० सीएसईबी थाना रामपुर जिला कोरबा वर्तमान निवास मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ०ग ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ऑनलाईन शापिंग कर डाक्टर सेत नाम की कंपनी से समान मंगाया था जिसके बाद अज्ञात मोबाईल नंबर धारा द्वारा स्वयं को डाक्टर सेत राम कंपनी का होना बताकर कॉल के माध्यम से स्कीम के अंतर्गत लाभ देने का झांसा देकर अलग अलग किश्तों में कुल 177903/- रूपये की ठगी कर लिया कि मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले मे अपराध क्रमांक 46/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले मे प्रार्थी के द्वारा सायबर फ्रॉड पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया था जिसका रिपोर्ट अवलोकन करने पर एचडीएफसी बैंक के खाता नंबर में फर्स्ट लेयर में रूपये ट्रांसफर कर आहरण व अन्य खातों में ट्रांसफर किया जाना पाया गया उक्त खाता के संबंध में जानकारी लेने पर उक्त खाता असीम रॉय पिता स्व० रामसिंगार रॉय उम्र 35 वर्ष निवासी 03 एमएम फीडर रोड कमारहाटी एम नार्थ 24 परगना थाना बेलगढ़िया पश्चिम बंगाल के नाम पर दर्ज होना पाया गया। उक्त खाता धारक को हिकमतअमली से थाना बुलाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम असीम रॉय पिता स्व० रामसिंगार रॉय उम्र 35 वर्ष निवासी 03 एमएम फीडर रोड कमारहाटी एम नार्थ 24 परगना थाना बेलगढ़िया पश्चिम बंगाल* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो बताया कि आरोपी के स्टूडियो की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति द्वारा आरोपी के खाते में ऑन लाईन डिपाजिट किया था जिसे आरोपी एटीएम से निकालकर उक्त व्यक्ति को दिया था, तथा कुछ पैसो को दुसरे खातों में ट्रांसफर किये थे। उन्ही पैसों में से 25,000 रुपये अपने पास रखा होना बताया है, आरोपी के पेश करने पर मामले मे शामिल युवक का आधार कार्ड 01 प्रति, 01 नग ओप्पो मोबाइल, नगदी रकम 25 हजार रूपये जप्त किया गया है, आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने का सबुत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमारी द्विवेदी, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, विकास सिंह सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….