पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
सरस्वती पूजन समारोह का भव्य आयोजन
पाकरगांव एस. एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल, पाकरगांव विकासखंड पत्थलगांव, जिला जशपुर में दिनांक 23 जनवरी 2026 को विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। पूरे परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री कन्हैया यादव ने कहा कि सरस्वती पूजन विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन एवं परिश्रम से अध्ययन कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अनुशासनपूर्वक सहभागिता निभाई तथा माँ सरस्वती से विद्या, विवेक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं शिक्षा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा, जिसमें विद्यालय परिवार पूर्णतः सफल रहा। अंत में सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
























