Advertisement Carousel

शासन द्वारा प्रतिबधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी तथा मैनपुर एलजीएस का अपने धारित हथियार के साथ आत्मसमर्पण….

धमतरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

शासन द्वारा प्रतिबधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी तथा मैनपुर एलजीएस का अपने धारित हथियार के साथ आत्मसमर्पण

(01) ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ
(02)उषा उर्फ बालम्मा डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन) 08 लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ,
(03)रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम-05 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ
(04) रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर 05 लाख ईनामी, कार्बाइन हथियार के साथ
(05)निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन) 05 लाख रूपये का ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ
(06)सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम 05 लाख रूपये के ईनामी, भरमार हथियार के साथ

(07)रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस – 05 लाख ईनामी,
(08)अमीला उर्फ सन्नी एसीएम / मैनपुर एलजीएस 05 लाख रूपये के ईनामी,
(09) लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 01 लाख रूपये के ईनामी,

09 माओवादियों द्वारा 05 आटोमेटिक हथियार, 01 भरमार बंदूक के साथ जिला धमतरी में आत्मसमर्पण
कुल 47 लाख की ईनामी माओवादियों का आत्मसमर्पण

जिले में सक्रिय समस्त माओवादी एरिया कमेटियों को सम्पूर्ण रूप से समर्पण कराने हेतु शासन के आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील किया जा रहा था। लगातार धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी एवं सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास एव दबाव से प्रभावित होकर आज प्रतिबंधित संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन के नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस तथा गोबरा एलओएस के सक्रिय 09 हार्डकोर नक्सली कुल 47 लाख के ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाश के मार्ग को त्याग कर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया जा रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण निम्नानुसार है-

(01)ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा, उम्र 28 वर्ष
ग्राम-पेद्दा कोरमा, थाना एवं जिला- बीजापुर
ईई वर्ष 2006 को नक्सल संगठन में शामिल होकर बीजापुर जिले में सक्रिय रही।
वर्ष 2023 को में धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजीन में सक्रिय रही।
थाना बोरई अप० क0 01/13, 02/13, 15/15, 17/15 थाना मेचका अप० क0 01/25 तथा गरियाबंद में 02 अपराध कुल 07 नक्सल अपराध

(02) उषा उर्फ बालम्मा उम्र 45 वर्ष
ग्राम- चंद्रावली जिला मंचिराला, तेलंगाना
डीव्हीसी टेक्नीकल विभाग छग० में भ्रमण कर माओवादी नक्सलियों के हथियारों की रिपेयरिंग करना।
मैनपुर के भालूडीह के एनकाउंटर जिसमें प्रमोद मारा गया था, में शामिल था।
वर्ष 2002 को नक्सल संगठन में शामिल होकर तेलंगाना में सक्रिय रही।
2015 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहीं।
गरियाबंद में 02 नक्सल अपराध

(03) रामदास मरकाम नीता नैतामीन उम्र 30 वर्ष
ग्राम- मरकागुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
वर्ष 2011 को पामेड़ जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2013 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।
थाना बोरई अप० क0 25/18, 32/18, 05/19, थाना मेचका अप० क0 04/18, 03/19 04/20, 01/25 खल्लारी 01/17, 02/21, 05/21 तथा गरियाबंद में 15 नक्सल अपराध कुल 25 नक्सल अपराध

*(04)* रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी हेमला उम्र 25 वर्ष
ग्राम- सावनार थाना गंगालूर, जिला बीजापुर
वर्ष 2006 को जगरगुण्डा, जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2007 में छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।
थाना खल्लारी अप० क0 09/24, 02/2024 तथा गरियाबंद में 14 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध

(05) निरंजन उर्फ पोदिया उम्र 25 वर्ष
ग्राम- जगरगुण्डा, जिला सुकमा
वर्ष 2017 को जगरगुण्डा, जिला सुकमा में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2018 से छग० के उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा।
गरियाबंद में 02 नक्सल अपराध

(06)सिंधु उर्फ सोमड़ी उम्र 25 वर्ष
ग्राम- गादगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर
वर्ष 2015 को पामेड़ जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2016 से छग० के उड़ीसा राज्य एरिया कमेटी के डीजीएन में सक्रिय रहा।
नक्सल संगठन मे हथियार रिपेयरिंग का काम करती थी।
गरियाबंद में 01 नक्सल अपराध

*(07)* रीना उर्फ चिरो उम्र 25 वर्ष
ग्राम- कावानार थाना छोटे डोंगर जिला नारायणपुर
वर्ष 2008 को छोटे डोंगर जिला नारायणपुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2009 से छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।
थाना बोरई अप० क0 09/2024, तथा गरियाबंद में 15 अपराध कुल 16 नक्सल अपराध

(08)अमीला उर्फ सन्नी उम्र 25 वर्ष
ग्राम टेकलगुड़ा थाना उसूर जिला बीजापुर
वर्ष 2008 को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2013 से छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।
थाना खल्लारी अप० क० 02/2019 गरियाबंद में 02 अपराध कुल 03 नक्सल अपराध

(09) लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा उम्र 18 वर्ष
ग्राम- कोरासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
वर्ष 2008 को उसूर जिला बीजापुर में नक्सल संगठन में शामिल हुआ।
2013 से छग० के जिला धमतरी में सक्रिय रहा।
गरियाबंद में 01 नक्सल अपराध

उक्त माओवादियों द्वारा अपने साथ इंसास रायफल 02 नग, मैगजीन 03, राउण्ड 37, एसएलआर रायफल 02 नग, मैगजीन 04, राउण्ड 18, कार्बाइन – 01 नग, मैगजीन 02, राउण्ड 12, भरमार बंदूक 01 नग, 01 रेडियो सेट, (वॉकी-टॉकी) इत्यादि दैनिक उपयोगी सामग्री लाया गया है।

शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति के तहत समर्पण करने पर पद अनुरूप ईनाम राशि की सुविधा, हथियार के साथ समर्पण करने पर ईनाम राशि की सुविधा, बीमार होने पर स्वास्थ्य सुविधा, आवास की सुविधा, रोजगार की सुविधा को देखते हुये इनके कई माओवादी साथी (अजय, भूमिका, टिकेश, प्रमीला इत्यादि) आत्मसमर्पण कर शासन के इन्ही योजनाओं का लाभ उठा रहे है, जिसके बारे में इन लोगो को पोस्टर, बैनर / पाम्प्लेट तथा आत्मसमर्पित नक्सलियो के हाथों से लिखी गयी अपील व स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से संदेश दिया जाता था, इसके अतिरिक्त दूरदराज के नक्सल प्रभावित गांवो में लगातार सिविक एक्शन के तहत युवाओं में खेल प्रतियोगिता करायी जा रही थी।
धमतरी पुलिस द्वारा जंगल-गांवों में प्रचारित समर्पण नीति के पोस्टर-पाम्पलेट मिलते थे, जिससे इनके मन में विचार आया कि ये लोग क्यों जंगल में पशुओं की तरह दर-दर भटक रहे है। माओवादियों की खोखली हो चुकी विचारधारा, जंगल की परेशानियां, शासन की पुनर्वास नीति तथा आत्मसमर्पित साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर ये लोग भी अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताने के लिए आत्मसर्मपण के मार्ग को अपनाये है।

नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस तथा गोबरा एलओएस के सक्रिय 09 नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में धमतरी पुलिस के अधिकारियों के अतिरिक्त धमतरी डीआरजी, राज्य बलों एवं केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों का विशेष योगदान रहा है।

कुल 47 लाख के ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाश के मार्ग को त्याग कर अपने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….