जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के नए एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने किया पदभार ग्रहण,
मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक बदलाव करते हुए एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ जिले की पदस्थ किया गया वहीं रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह को मुख्यमंत्री के गृह जशपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई
आज जिले के पत्थलगांव में दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक साथ मौजूद रहकर औपचारिक रूप से पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की।

पूर्व एसएसपी शशिमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में चलाए गए विभिन्न पुलिस अभियानों, बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण से जुड़ी सभी जानकारी नए एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के साथ साझा की। वहीं डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने जशपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। आपको बता दे छत्तीसगढ़ राज्य में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान अनुभवी, कड़े एवं संवेदनशील अधिकारियों के रूप में की जाती रही है।
नव पदस्थ एसएसपी को मुख्यमंत्री के गृह जिला होने के साथ ही पडोशी राज्य झारखंड और उड़ीसा से सटे होने के कारण ज्यादा चुनौती ज्यादा मुस्तेद होकर कार्य करने की जिम्मेदारी होगी और वे खुद भी इन्ही जिम्मेदारीयो को निभाने के लिए अबतक जाने जाते रहे है।
























