Advertisement Carousel

बस एवं ट्रको मे लगे तेज आवाज़ वाले प्रेशर हॉर्न निकलवाकर निर्धारित आवाज़ वाले हॉर्न लगाने दी गई समझाइस। :- चेकिंग अभियान के दौरान कुल 32 बस ट्रको के चालकों से 64600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल…

सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता

प्रेशर हॉर्न पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही,कुल 32 बस एवं ट्रको पर 64 हजार 600 रुपये की चालानी कार्यवाही

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:- बस एवं ट्रको मे लगे तेज आवाज़ वाले प्रेशर हॉर्न निकलवाकर निर्धारित आवाज़ वाले हॉर्न लगाने दी गई समझाइस।
:- चेकिंग अभियान के दौरान कुल 32 बस ट्रको के चालकों से 64600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
:- दुबारा प्रेशर हॉर्न लगा जाने पर वाहन चालकों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु दी गई समझाइस।

भारी वाहनों मे लगे प्रेशर हॉर्न राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए कई प्रकार की परेशानी उत्पन्न करते है, बस एवं ट्रकों से प्रेशर हॉर्न से निकलने वाली तेज आवाज कई लोगों के सुनने की क्षमता भी प्रभावित कर रही है, दुरुस्त यातायात व्यवस्था के साथ साथ नागरिकों के हितो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा यातायात पुलिस टीम कों ऐसे प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे यातायात पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर, रिंग रोड एवं अन्य प्रमुख मार्गो पर भारी वाहनों मे लगे हॉर्न की चेकिंग की गई, प्रमुखता से बस एवं ट्रको मे लगे हॉर्न की जांच की गई जिसमे अधिकतर वाहनों मे प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाया गया, वाहन चालकों कों प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर की जाने वाली वैधानिक कार्यवाही के बारे मे समुचित जानकारी देते हुए बसों मे लगे प्रेशर हॉर्न कों निकलवाया गया।

कार्यवाही के दौरान कुल 32 बस एवं ट्रको मे लगे प्रेशर हॉर्न निकलवाकार वाहनों चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए कुल 64600/- रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया, बस चालकों कों कार्यवाही के दौरान समझाइस देते हुए बताया गया कि भीड़ भाड़ वाले जगह पर अचानक प्रेशर हॉर्न बजने से कई बार वाहन चालक घबरा जाते है, जिससे संतुलन बिगड़ जाता है। इससे एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसी स्थितियों से बचने के लिए निर्धारित आवाज़ वाले सामान्य हॉर्न उपयोग मे लाने की समझाइस दी गई, बसों से उक्त प्रेशर हॉर्न निकलवाने के पश्चात पुनः नया प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश केरकेट्टा, आरक्षक विनोद राजवाड़े, आलोक गुप्ता, दिनय सिंह, तुलेश, रामप्रताप राजवाड़े, रामशंकर नगर सैनिक विजय साहू सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…