पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
आज दिनांक 14/02/2026 को स्वामी आत्मानंद परिसर में माध्यमिक तथा हाई/हायर स्तर के विद्यार्थियों हेतु राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित एवं नवाचार के प्रति रुचि जागृत करना तथा तार्किक क्षमता का विकास करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों की ज्ञान-वर्धन क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता एवं विषयगत समझ का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक जगरनाथ पाढ़ी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके करकमलों से विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं आयोजक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
























