Advertisement Carousel

वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार..सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश..छत्तीसगढ़ का तीसरा बजट विकसित भारत की ओर अग्रसर – विधायक गोमती साय…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार..सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश..छत्तीसगढ़ का तीसरा बजट विकसित भारत की ओर अग्रसर – विधायक गोमती साय

पत्थलगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित बजट को प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दूरदर्शी सोच के साथ प्रस्तुत इस बजट वनांचल क्षेत्रो को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जिससे वनांचल क्षेत्रो को विकास की नई रफ्तार मिलेगी।बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत की गई है और आज के बजट में बस्तर व सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान युवाओं की प्रतिभा को मंच देने की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राज्य के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने बजट पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,अधोसंरचना क्षेत्रो के साथ साथ युवाओ,महिलाओ व किसानों के साथ साथ जनजातीय विकास पर विशेष फोकस किया गया है कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बजट में सभी क्षेत्रों के साथ सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए कारगार साबित होगा यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तैयार किया गया है,जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से न केवल सरगुजा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।इस तीसरे बजट ने साफ कर दिया कि हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहे है।

विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा कि आज के बजट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की घोषणा को साकार करते सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया जाना क्षेत्र के लिए अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक निर्णय है। इससे आधारभूत संरचना,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार के नए अवसरों को गति मिलेगी। सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष होने के नाते इस हेतु मैं मुख्यमंत्री जी व वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….