Advertisement Carousel

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष बने धनजंय तिवारी, उपाध्यक्ष बने श्यामनारायण गुप्ता, संजय तिवारी, बंटी सिंह एवं प्रमोद साहू,….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव भोजपुरी सम के अध्यक्ष बने धनजंय तिवारी

हनुमान मंदिर में आज शाम हुई बैठक

इससे पहले बैठक की शुरुआत में भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा कर नवीन कार्यकारिणी बनाने कहा जिस पर भोजपुरी समाज ने नवीन कार्यकारिणी के रूप में धनजंय तिवारी को अध्यक्ष , श्यामनारायण गुप्ता, संजय तिवारी, बंटी सिंह (भांचा) और प्रमोद साहू को उपाध्यक्ष,  पवन यादव, जगदीश राठौड़, सचिव, अमर तिवारी को कोषाध्यक्ष, एवं नीरज गुप्ता और हरी जायशवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने अभय प्रताप सिंह एवं उनके टीम के पूरे कार्यकाल को बेहतरीन एवं सम को नई ऊँचाई देने वाले बताया जिस तरह अभय सिंह ने भोजपुरी समाज को एकजुट रखते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया उसे बनहि भुलाया जा सकता ।

अभय प्रताप सिंह ने भोजपुरी समाज के नए अध्यक्ष धनजंय तिवारी  एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब एक परिवार की तरह है। सबको साथ लेकर भोजपुरी समाज को नई ऊंचाई देने कार्य करना होगा जिसमें सभी भोजपुरी समाज का साथ मिलता रहेगा।

भोजपुरी समाज के अध्यक्ष धनजंय तिवारी ने कहा कि समाज ने बड़ी जिम्मेदारी दीया है जिसे मैं पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने कोशिश करूंगा आप सभी का साथ और हमारे नवीन टीम के साथ भोजपुरी समाज की नई उन्मीद नई ऊंचाई के तरफ बढ़ता कदम आगे बढाते चलेंगे हम सब अलग अलग होकर भी एक परिवार की तरह निभाते आये है। उसे और गहराई से आगे बढ़ाएंगे  भोजपुरी समाज को आग बढाएंगे।जिसके लिए सभी संरक्षक  एवं पूर्व अध्यक्ष बड़े भैया अभय प्रताप सिंह के साथ भोजपुरी समाज के हर एक लोग का साथ चाहिए हम सब मिलकर भोजपुरी समाज को नए आयाम नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे।

उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने कहा कि भोजपुरी समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं बढ़ चढ़ कर पूरा करूंगा समाजिक कार्यो में आगे बढ़ कर कार्य करेंगे

उपाध्यक्ष संजय  तिवारी ने अपबे उद्बोधन में कहा कि  काफी अर्से से हमारा भोजपुरी समाज एक परिवार की तरह साथ चल रहा है जो बहुत अच्छी बात है। हमारा समाज सभी को साथ मे लेकर आगे बढ़ने जाना जाता है। जब से एक हुए है तभी से हमारी अपनी पहचान भोजपुरी समाज के रूप है जो लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। युवाओ को जोड़ना उन्हें आगे लाना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।

इस बैठक में संरक्षक बच्चन दुब्बे, मनोज तिवारी, शिव शंकर गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, विजय साहू, अभय प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, सुनील गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता, रमेश तिवारी, अनिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पवन यादव, छोटेलाल गुप्ता,  पवन यादव, लालबाबू शाह, राजकुमार , छोटेलाल गुप्ता, कुंदन गुप्ता , बंटी सिन्हा, कुंदन शर्मा, ओझा महराज, राजू साहू, प्रमोद सिंह, बिनोद गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, राहुल,रोशन साहू, सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…