Advertisement Carousel

विकासखंड स्तरीय बैठक संकुल समन्वयको‌ का लिया गया…

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

दिनांक 7/03/2026 को विकासखंड स्तरीय बैठक संकुल समन्वयको‌ का लिया गया । संकुल समन्वयको से वार्षिक कार्य योजना, विद्यालय की वर्तमान स्थिति, वार्षिक परीक्षा कक्षा आठवीं और पांचवी की तैयारी केंद्र अध्यक्षों का नियुक्ति प्रश्न वितरण एवं अंक सूची कैसे भरना है इस पर चर्चा किया गया साथ ही अन्य बिंदु जैसे अपार आईडी, छात्रवृत्ति, जाति/निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं इको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।शिक्षण गतिविधि जादुई पिटारा, एफ एल एन कीट , मुस्कान पुस्तकालय का माह मार्च एवं अप्रैल में बच्चों का अध्ययन अध्यापन कार्य करने योजना बनाकर विद्यालय स्तर पर सफल संचालन प्राथमिक शालाओं में कैसे करना है इस पर चर्चा किया गया, माध्यमिक शालाओं के लिए मुस्कान पुस्तकालय, विज्ञान एवं गणित किट का उपयोग को परीक्षा के पश्चात बच्चों का ठहराव कैसे हो इसपर चर्चा किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा पांचवी में आठवीं बोर्ड परीक्षा एवं स्थानीय परीक्षाओं के निर्देशों का पालन कर सफल संचालन सभी विद्यालय में हो तथा शालाओं में शैक्षणिक गतिविधि पर विशेष जोर देने के लिए बात कही गई। तथा अन्य जानकारियां को समय सीमा पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विकासखंड स्रोत समन्वयक के द्वारा विद्यालय में होने वाली प्रत्येक क्षेत्र जैसे शैक्षणिक गतिविधि, नवीन पाठ्य पुस्तक प्रशिक्षण उपरांत विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अध्ययन अध्यापन प्रभावशील किये जाना पर चर्चा की गई। सत्र 2026-27 के लिए विकासखंड एवं संकुल स्तर पर कार्य योजना तैयार कर विद्यालयों में बच्चों का स्तर में सुधार कैसे किया जा सके इस पर फोकस डाला गया। साथ ही सभी विद्यालयों में दर्ज संख्या कैसे बढ़ सके इसके लिए सभी विद्यालय योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहां गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…