Advertisement Carousel

सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सीजीपीएफ पासबुक संधारण को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, विकासखण्ड पत्थलगांव द्वारा विकासखण्ड अंतर्गत सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को अधीनस्थ कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक का सही एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (CGPF) नियमों के अनुसार सही और अद्यतन (Up-to-date) संधारण सुनिश्चित करने हेतु  विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव, इंदिरा गांधी शासकीय कन्या उ.मा.वि. पत्थलगांव, शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-गाला, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग,शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-बागबहार, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतबा,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरंगपानी,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमता,,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरेशपुर, ,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव के, ,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेखरपुर,,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामझोर

को ज्ञापन दिया गया है। इसके लिए संकुलवार शिविर आयोजित कर यथाशीघ्र अद्यतन/ संधारण करने हेतु ज्ञापन दिया गया है.

कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि (GPF) पासबुक का संधारण समय पर नहीं होने के कारण कर्मचारियों को अपने खाते की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन ने सभी DDO से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (CGPF) नियमों के अनुसार कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक का नियमित एवं सही संधारण सुनिश्चित किया जाए।

टीचर्स एसोसिएशन के विकासखण्ड अध्यक्ष धनुराम यादव ने कहा कि ने कहा कि यदि पासबुक का संधारण समय पर और सही ढंग से किया जाता है, तो कर्मचारियों को अपने भविष्य निधि की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी तथा भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक समस्या से बचा जा सकेगा।

इस अवसर पर  एशोसिएशन के जिला सचिव लिलाम्बर यादव, विकास सचिव नित्यानन्द,प्रवक्ता मुकेश  पदाधिकारी गजानंद राठिया, पुष्पराज भोई उपस्थित थे।

एसोसिएशन ने सभी संबंधित अधिकारियों से इस विषय को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…